15.1 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

अवैध नशे से छुटकारा हेतु किया जा रहा है काउंसलिंग

Share

कोरबा | पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह के निर्देश पर कोरबा जिले में अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे ” निजात ” अभियान के अंतर्गत अवैध नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किया जा रहा है , साथ ही अवैध नशे से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने हेतु कोरबा पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है ।
इस अभियान के अंतर्गत पुलिस अधिकारीगण स्कूल , कॉलेज , हाट , बाजार एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर अवैध नशे से दूर रहने हेतु समझाइश दे रहे हैं । इसी कड़ी में पुलिस चौकी सर्वमंगला प्रभारी उपनिरीक्षक कृष्णा साहू द्वारा नशे के आदि लोगों को बुलाकर उन्हें नशा छोड़ने , नशे की लत लगा चुके लोगों को उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराकर निशुल्क उपचार कराने की समझाइश दी गई ।


Share

Related posts

खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर की जाए सख्त कार्यवाही : कलेक्टर

namanchhattisgarh

जिले में इस वर्ष 43 हजार 680 हेक्टेयर में रबी फसल लेने की तैयारी शुरू

namanchhattisgarh

कलेक्टर ने किया वजन त्यौहार का शुभारंभ

namanchhattisgarh

Leave a Comment