17.6 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जिले के स्कूलों के संचालन समय में परिवर्तन, कलेक्टर के निर्देश पर डीईओ ने जारी किये आदेश

Share

कोरबा 16 दिसंबर 2022/कलेक्टर श्री संजीव झा ने स्कूली बच्चों के ठण्ड से बचाव के लिए छात्र हित को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के संचालन समय में परिवर्तन के निर्देश दिए थे। कलेक्टर के निर्देश उपरांत स्कूलों के खुलने-बंद होने के समय में परिवर्तन किया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने जरूरी आदेश जारी कर दिये हैं। जारी आदेशानुसार दो पाली में संचालित होने वाली शालाओं में अब सोमवार से शुक्रवार तक पहली पाली सुबह साढ़े 08 बजे से दोपहर सवा 12 बजे तक संचालित होगी। शनिवार को कक्षाएं दोपहर साढ़े 12 बजे से सवा चार बजे तक लगेंगी। दूसरी पाली में लगने वाली कक्षाएं सोमवार से शुक्रवार तक अब साढ़े 12 बजे से सवा चार बजे तक लगेंगी। शनिवार को कक्षाएं सुबह साढ़े 08 बजे से दोपहर सवा 12 बजे तक लगेंगी। इसी प्रकार एक पाली में संचालित होने वाली शालाएं सोमवार से शुक्रवार तक अब सुबह 09ः45 बजे से शाम चार बजे तक संचालित होंगी। शनिवार को कक्षाएं सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर साढे 12 बजे तक लगेंगी।
क्रमांक 741


Share

Related posts

समय पर हो फाइल का मूव्हमेंट और प्रभारी अधिकारी रखे कार्यों पर नजरः कलेक्टर

namanchhattisgarh

छात्रावास अधीक्षक प्रवेश परीक्षा हेतु उड़नदस्ता नियुक्त

namanchhattisgarh

प्लेसमेंट कैंप का आयोजन आज

namanchhattisgarh

Leave a Comment