April 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

20 दिसम्बर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 19 दिसम्बर 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट मंगलवार 20 दिसम्बर को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20 दिसम्बर मंगलवार को वार्ड क्र. 09 ढेलवाडीह सामुदायिक भवन के पास, वार्ड क्र. 11 लक्ष्मणबन जोन कार्यालय के पास, वार्ड क्र. 21 बुधवारी गणेश पण्डाल दशहरा मैदान, वार्ड क्र. 34 पुराना रिसदा सामुदायिक भवन स्टेज के पास दुर्गा पण्डाल, वार्ड क्र. 47 कुमगरी स्टेज, वार्ड क्र. 48 सेमीपाली सामुदायिक भवन के पास, वार्ड क्र. 56 सेन्द्रीदफाई सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 63 भीम सेनिहा मंदिर सामुदायिक भवन के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

जिले के गौठानों में वर्ष भर बागवानी फसल लेने के लिए गौठानवार बनेगी कार्य योजना: कलेक्टर

namanchhattisgarh

सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 : जानकारी से वंचित करने वाले 3 जनसूचना अधिकारी को 25-25 हजार रूपए का अर्थदण्ड

namanchhattisgarh

ग्रामीणों की सेहत में हो रहा सुधार, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक में मिल रहा उपचार

namanchhattisgarh

Leave a Comment