15.1 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

27 दिसम्बर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 26 दिसम्बर 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट मंगलवार 27 दिसम्बर को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 दिसम्बर मंगलवार को वार्ड क्र. 08 इमलीडुग्गू सामुदायिक मंच कुम्हार मोहल्ला, वार्ड क्र. 10 स्टेशन रोड राम मंदिर के पास, वार्ड क्र. 24 एम.पी.नगर सामुदायिक भवन के पास, वार्ड क्र. 40 आजाद नगर एन.के.एच.हास्पिटल के पास, वार्ड क्र. 41 परसाभांठा कांजी हाउस सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 51 अटल आवास कालानी नीलम मितानिन घर के पास, वार्ड क्र. 60 धरमपुर आंगनबाड़ी मितानिन घर के पास, वार्ड क्र. 66 शिव मंदिर के पीछे स्टेज के सामने कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

शासकीय आईटीआई पोड़ी-उपरोड़ा में रिक्त सीटों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

namanchhattisgarh

सीईओ ने प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन, एन आर एल एम,मनरेगा, 15 वें वित्त आदि की समीक्षा

namanchhattisgarh

घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करने वालों पर कार्रवाई

namanchhattisgarh

Leave a Comment