August 2, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

06 जनवरी को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 05 जनवरी 2023 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट शुक्रवार 06 जनवरी को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 06 जनवरी शुक्रवार को वार्ड क्र. 02 तुलसीनगर एस.एस.ग्रीन के पास, वार्ड क्र. 13 अटल आवास बालविहारी स्कूल के सामने, वार्ड क्र. 30  पुलिस कालोनी सामुदायिक भवन के पास, वार्ड क्र. 40 आजाद नगर एन.के.एच. हास्पिटल के पास, वार्ड क्र. 41 परसाभांठा कांजी हाउस के पास सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 51 अटल आवास कालोनी नीलम मितानिन के घर के पास, वार्ड क्र. 60 धरमपुर सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 66 शांतिनगर आंगनबाड़ी के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं का क्रियान्वयन तत्परता से किया जाए: मुख्य सचिव

namanchhattisgarh

मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण हब संचालन हेतु संविदा नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

namanchhattisgarh

ग्राम बुंदेली में दशम श्री श्याम अखाड़ा का आयोजन 14 सितंबर को: तैयारी पूर्ण दुल्हान कि तरह सजा कर तैयार है भव्य पंडाल

namanchhattisgarh

Leave a Comment