17.6 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

गणतंत्र दिवस और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस पर बंद रहेगी शराब दुकानें : कलेक्टर श्री झा ने शुष्क दिवस किया घोषित

Share

कोरबा 19 जनवरी 2023/कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री संजीव झा ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस और 30 जनवरी को महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया है। 26 जनवरी और 30 जनवरी को जिले की समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें, असैनिक विनोदगृह एवं मद्यभण्डागार पूर्णतः बंद रखे जाने का आदेश जारी करते हुए कलेक्टर ने इसका कड़ाई से पालन कराने के निर्देश आबकारी अधिकारियों को दिए हैं।
कलेक्टर श्री झा ने जिले के समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकाने,एफ.एल.3, एफ.एल. 4 असैनिक विनोदगृह एवं मद्यभण्डागार को बंदी दिवस के पूर्व निर्धारित समय के पश्चात पूर्णतः सीलबंद करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने आबकारी अधिकारियों को बंदी दिवस को अपने प्रभार क्षेत्र में सघन गश्त कर प्रभार क्षेत्र में कहीं भी मदिरा का अवैध विक्रय न होने देना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।
क्रमांक 840


Share

Related posts

टीबी से घबराने की जरूरत नहीं, इलाज संभव : मंत्री लखनलाल देवांगन

namanchhattisgarh

एनएचएम अंतर्गत भर्ती निरस्त

namanchhattisgarh

पोड़ी-उपरोड़ा के सिंघिया में खण्डस्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का किया जा रहा आयोजन

namanchhattisgarh

Leave a Comment