15.1 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जिला पुरातत्व संघ की बैठक 9 फरवरी को

Share

कोरबा 03 फरवरी 2023/कलेक्टर श्री संजीव झा की अध्यक्षता में जिला पुरातत्व संघ की बैठक 09 फरवरी 2023 को दोपहर 02ः00 बजे कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित की गई है।
बैठक में जिला पुरातत्व संघ संग्रहालय कोरबा को मय स्टाफ सहित संस्कृति एवं पुरातत्व संग्रहालय विभाग रायपुर को सौंपने के लिए पूर्व बैठकों पर प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा, संग्रहालय भवन के उन्नयन कार्य एवं संग्रहालय को आकर्षक बनाने पर चर्चा, संग्रहालय में संगोष्ठियों के आयोजन के लिए आॅडिटोरियम निर्माण एवं अतिरिक्त कक्ष में संगीत डान्स, पेंटिंग गतिविधि के लिए उपयोग पर चर्चा, मार्गदर्शक के वेतन विसंगति दूर करने एवं नियमितिकरण करने पर चर्चा, संग्रहालय के आर्ट गैलरी पर बाहरी कला संघो एवं कलाकारो को प्रदर्शनी लगवाने की अनुमति देने पर चर्चा एवं अध्यक्ष संस्कृति एवं जिला पुरातत्व संघ कोरबा के निर्देशानुसार अन्य बिंदु पर चर्चा की जाएगी।
क्रमांक 886/


Share

Related posts

किडनी रोगों से पीड़ितों को मिलेगी राहत, 12 और जिला अस्पतालों में शुरू होगी निःशुल्क डायलिसिस सुविधा

namanchhattisgarh

हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी 24 दिसम्बर को रायपुर पहुंचेगी

namanchhattisgarh

छत्तीसगढ़ में बाघों की संख्या बढ़ाने मध्यप्रदेश से लाए जाएंगे बाघ

namanchhattisgarh

Leave a Comment