15.1 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

पाली महोत्सव में बॉलीवुड सिंगर पलक मुच्छल की सुरीली आवाज से सजेगी शाम

Share

कोरबा 14 फरवरी 2023/महाशिवरात्रि के अवसर पर पाली महोत्सव का आयोजन पाली में 18 और 19 फरवरी को किया जाएगा। पाली महोत्सव में बॉलीवुड और छालीवुड के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। 18 फरवरी को पाली महोत्सव में इस बार बॉलीवुड सिंगर पलक मुच्छल की सुरीली आवाज से शाम सजेगी। सुरीली आवाज की धनी पलक मुच्छल बॉलीवुड की जाने माने गायिका है। उन्होंने आशिकी 2, बाहुबली, एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी एवं प्रेम रतन धन पायो जैसे सुपरहिट फिल्मों के अलावा बहुत से बॉलीवुड फिल्मों में अपनी आवाज से दर्शकों के बीच सुपरहिट सिंगर के रूप में प्रसिद्धि पाई है। इसी प्रकार 18 फरवरी को ही छत्तीसगढ़ के सुपर स्टार अनुज शर्मा भी अपने छत्तीसगढ़ी गानों से पाली महोत्सव में अपनी जलवा बिखेरेंगे।
क्रमांक 931/


Share

Related posts

अवैध नशे से छुटकारा हेतु किया जा रहा है काउंसलिंग

namanchhattisgarh

राम-वन-गमन परिपथ के कार्यों को तेजी से पूर्ण कराया जाए: मुख्य सचिव

namanchhattisgarh

एसडीएम ने किया हाईस्कूल इरफ का निरीक्षण, दो शिक्षक मिले अनुपस्थित

namanchhattisgarh

Leave a Comment