15.1 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

17 फरवरी को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 16 फरवरी 2023 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट शुक्रवार 17 फरवरी को विभिन्न 08 वार्डा में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 फरवरी शुक्रवार को वार्ड क्र. 08 इमलीडुग्गू कुम्हार मोहल्ला सामुदायिक  मंच, वार्ड क्र. 10 सीतामणी हटरी के पास, वार्ड क्र. 20 कांशीनगर मंदिर के पास, वार्ड क्र. 39 इंदिरानगर बालको हास्पिटल के बाजू की बस्ती, वार्ड क्र. 47 गोपालपुर सांस्कृतिक मंच के पास, वार्ड क्र. 48 नागिनभांटा सामुदायिक भवन के पास, वार्ड क्र. 54 सर्वमंगला मंदिर आश्रम के पास, वार्ड क्र. 63 भीमसेनिहा मंदिर सामुदायिक भवन के सामने कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डा में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकों को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।

Share

Related posts

पद्म पुरस्कारों के लिए 15 सितंबर तक होगा ऑनलाइन नामांकन

namanchhattisgarh

रोजगार कार्यालय जांजगीर में 18 मई को प्लेसमेंट कैम्प का होगा आयोजन

namanchhattisgarh

अशोक वाटिका उन्नयन कार्य में तेजी लाएं, उद्यानों में स्थित फाउण्टेन, जिम उपकरणों की मरम्मत कर दुरूस्त करें – आयुक्त

namanchhattisgarh

Leave a Comment