19.8 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

22 फरवरी को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 21 फरवरी 2023 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट बुधवार 22 फरवरी को विभिन्न 08 वार्डा में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 22 फरवरी बुधवार को वार्ड क्र. 02 तुलसीनगर सामुदायिक मंच के सामने बिजली आफिस के पीछे, वार्ड क्र. 14 आत्मानंद स्कूल के पीछे आंगनबाड़ी के सामने, वार्ड क्र. 25 कुंआभट्ठा विश्वकर्मा मंदिर के पीछे मंच के पास, वार्ड क्र. 33 रामपुर सामुदायिक भवन के पास, वार्ड क्र. 45 राजीवनगर सामुदायिक भवन के पास, वार्ड क्र. 46 पावरसिटी गेट के पास स्कूल के सामने, वार्ड क्र. 61 शांतिनगर सामुदायिक भवन स्कूल, वार्ड क्र. 63 भीमसेनिहा मंदिर जयस्तंभ चौक के सामने कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डा में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकों को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

अग्रवाल सभा कोरबा अंतिम मतदाता सुची का प्रकाशन हुआ

namanchhattisgarh

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किया शहीद वीरनारायण सिंह इको टूरिज्म सर्किट का लोकार्पण

namanchhattisgarh

अग्रसेन जयंती के अवसर पर होगे आनंद मेला महाआरती भव्य शोभा यात्रा सास्कृतिक व मंचीय कार्यक्रम

namanchhattisgarh

Leave a Comment