April 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

सी.एस.ई.बी.चौक के समीप बनेगा ओव्हरब्रिज : कलेक्टर ने निगम आयुक्त व सेतु निगम के अधिकारियों के साथ किया स्थल निरीक्षण

Share

कोरबा 03 मार्च 2023 – शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में सी.एस.ई.बी.चौक के समीप ओव्हरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। आज कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय एवं सेतु निगम व पी.डब्ल्यू.डी. के अधिकारियों के साथ घंटाघर, बुधवारी, जैन चौक, सी.एस.ई.बी. चौक, अशोक वाटिका रोड व टी.पी.नगर चौक रोड आदि का स्थल निरीक्षण किया तथा ओव्हरब्रिज निर्माण हेतु सर्वेक्षण का कार्य कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश सेतु निगम के अधिकारियों को दिए।
सी.एस.ई.बी.चौक पर बहुप्रतीक्षित ओव्हरब्रिज निर्माण की पहल पुनः प्रारंभ की गई है, कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आज इस हेतु अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण किया। उन्होने घंटाघर, बुधवारी जैन चौक, सी.एस.ई.बी.चौक, टी.पी.नगर चौक रोड आदि का स्थल निरीक्षण करते हुए ओव्हरब्रिज निर्माण के विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर विचार विमर्श कर इस हेतु शीघ्र सर्वेक्षण का कार्य प्रारंभ करने तथा प्रस्ताव तैयार किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। सी.एस.ई.बी.चौक एवं रेलवे क्रांसिंग पर लगने वाले जाम से मुक्ति पाने एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर स्वरूप देने की दिशा में उक्त ओव्हरब्रिज निर्माण की आवश्यकता काफी समय से महसूस की जा रही थी। कलेक्टर श्री झा ने निगम आयुक्त श्री पाण्डेय व अधिकारियों की टीम के साथ टी.पी.नगर चौक, पावर हाउस रोड, पुराना कोरबा शहर व सर्वमंगला रोड आदि का भ्रमण कर स्थल निरीक्षण किया तथा यातायात व्यवस्था की बेहतरी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
सर्वमंगला उद्यान से बाईपास होकर तरदा रोड में मिलेगी सड़क – इमलीछापर तरदा हरदी बाजार रोड का निर्माण कार्य किया जा रहा है, उधर रेलवे कॉरिडोर के लिए रेलवे लाईन का कार्य भी चल रहा है। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने निगम आयुक्त श्री पाण्डेय व पी.डब्ल्यू.डी. तथा रेलवे के अधिकारियों के साथ उक्त स्थल का निरीक्षण किया। इमलीछापर तरदा रोड में सर्वमंगला मंदिर के पास रेलवे फाटक तथा उक्त नई रेलवे लाईन गुजरने के कारण सर्वमंगला उद्यान के समीप उक्त सड़क को बाईपास कर हसदेव नदी के किनारे से भण्डाराकक्ष के बगल से होते हुए तरदा की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर जोडने तथा इस संबंध में तुरंत आवश्यक कार्यवाही किए जाने के निर्देश उन्हेने अधिकारियों को दिए। उक्त बाईपास सड़क पर रेलवे अंडरब्रिज का निर्माण करेगा, इस संबंध में भी कलेक्टर श्री झा ने रेलवे के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
सर्वसुविधायुक्त प्रसाधनगृह हेतु प्रस्ताव – कलेक्टर श्री झा ने सर्वमंगला मंदिर के समीप सर्वसुविधायुक्त प्रसाधनगृह के निर्माण हेतु लगभग 01 करोड़ रूपये का प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश निगम के  अधिकारियों को दिए। उन्हेने मौके पर उपस्थित रेलवे के अधिकारियों को सर्वमंगला मंदिर परिसर की पोताई एवं सफाई आदि का कार्य कराए जाने के निर्देश भी दिए।
इस मौके पर निगम के अधीक्षण अभियंता एम.के.वर्मा, रेलवे सीनियर इंजीनियर, सेतु निगम के कार्यपालन अभियंता सी.के.पाण्डेय, पी.डब्ल्यू.डी. के कार्यपालन अभियंता आर.एन.दुबे, सेतु निगम के एस.डी.ओ. अक्षय जैन, पी.डब्ल्यू.डी. के एस.डी.ओ. एस.पी.साहू, निगम के सहायक अभियंता पीयूष राजपूत, पी.डब्ल्यू.डी के सहायक अभियंता गौरेलाल साहू आदि के साथ अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


Share

Related posts

जिले में हुई छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरुआत

namanchhattisgarh

आईटीआई पाली में गौ-विज्ञान परीक्षा संपन्न

namanchhattisgarh

गौण खनिज का अवैध परिवहन एवं उत्खनन करते पाये जाने पर वाहन जप्त : 22 वाहनों पर किया गया कार्यवाही

namanchhattisgarh

Leave a Comment