22.4 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

माइक्रो वाटरशेड सचिव के रिक्त पद हेतु दावा-आपत्ति 29 अगस्त तक

Share

कोरबा 22 अगस्त 2023/ कार्यालय उपसंचालक कृषि सह परियोजना प्रबंधक प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई  योजनांतर्गत जल ग्रहण समिति स्तर पर माइक्रो वाटरशेड सचिव के रिक्त पदों के लिए संविदा नियुक्ति हेतु आवेदन मंगाए गए थे। प्राप्त आवेदनों के प्रथम स्क्रूटनी के पश्चात् पात्र, अपात्र, अमान्य आवेदन पत्रों की सूची जारी कर दी गई है।
उप संचालक कृषि सह परियोजना प्रबंधक ने बताया कि उक्त सूची जिले के वेबसाइट www.korba.gov.in पर जाकर प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि आवेदकों को यदि जारी सूची के संबंध में किसी प्रकार की आपत्ति हो तो वे 29 अगस्त 2023 तक कार्यालयीन समय में कार्यालय उपसंचालक कृषि विभाग कोरबा में उपस्थित होकर या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित समयावधि पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति के आवेदनों  पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
स.क्र. 457/

Share

Related posts

प्रशांति वृद्धा आश्रम में मनाया गया विश्व स्वास्थ्य दिवस

namanchhattisgarh

प्रेस पत्रकार संघ ने कटघोरा में अयोजित किया महारक्तदान शिविर

namanchhattisgarh

‘‘मेरी माटी मेरा देश’’ स्वतंत्रता दिवस पर किया जाएगा वीरों को नमन, लगाए जाएंगे पौधे

namanchhattisgarh

Leave a Comment