22.4 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जिले में अब तक किसानों से 1644752 क्विंटल धान की हुई खरीदी

Share

कोरबा 10 जनवरी 2026/छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ वर्ष 2025-26 में जिले के 65 धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों से धान की खरीदी की जा रही है। शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी होने से किसानों में हर्ष व्याप्त है। धान खरीदी केंद्रों में जिला प्रशासन द्वारा किसानों की उपज खरीदी के लिए ऑनलाइन टोकन वितरण, बारदाने की उपलब्धता, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन से तौलाई, शीघ्रता से भुगतान आदि की समुचित व्यवस्था की गई है। जिले में 52 हजार से अधिक किसान धान विक्रय के लिए पंजीकृत है। जिले में धान खरीदी की शुरुआत से अब तक 1644752.00 क्विंटल गुणवत्तायुक्त धान पंजीकृत किसानों से खरीदी की गई है।
जिला प्रशासन द्वारा समितियों से धान का उठाव भी शीघ्रता से कराया जा रहा है। कोरबा जिले में अब तक 66.27 प्रतिशत, कुल 1089936 क्विंटल धान का उठाव हो चुका है। जिला प्रशासन द्वारा हाथी प्रभावित क्षेत्रों एवं संवेदनशील धान खरीदी केन्द्रो से प्राथमिकता से धान का उठाव किया जा रहा है। जिससे किसानों को धान बेचने में परेशानी न हो। साथ ही किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संग्रहण केंद्रों की व्यवस्था एवं समितियों में धान की स्टैकिंग कराकर स्थान बनाया गया है।
स.क्र./1091


Share

Related posts

पीएससी द्वारा भृत्य परीक्षा का आयोजन 25 सितम्बर को

namanchhattisgarh

कलेक्टर श्रीमती साहू ने दर्री- गोपालपुर सड़क निर्माण का किया औचक निरीक्षण, सड़क निर्माण के कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

namanchhattisgarh

मुुख्यमंत्री ने बेरोजगारी भत्ता योजना की चौथी किस्त 31.71 करोड़ रूपए की राशि का 01 लाख 22 हजार 625 हितग्राहियों के खाते में किया अंतरण

namanchhattisgarh

Leave a Comment