21.6 C
New York
August 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

अग्रवाल सभा कोरबा अंतिम मतदाता सुची का प्रकाशन हुआ

Share

कोरबा । अग्रवाल सभा कोरबा के चुनाव 2026-28 के चुनाव के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी सीए आशीष खेतान के द्वारा आज अंतिम मतदाता सुची का प्रकाशन किया गया इस अवसर पर मुख्य चुनाव अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि दिनांक 04.04.2026 को प्रारंभिक मतदाता सुची का प्रकाशन किया गया था । दिनांक 08.04.2026 तक मतदाता सुची में दावा आपत्ति मगाई गई थी जिसका निरकारण कर दिया गया इसके बाद आज दिनांक 10.04.2026 को अंतिम मतदाता सुची का प्रकाशन अग्रसेन भवन के पटल पर कर दिया गया इसके साथ ही चुनाव प्रक्रिया में 19.04.2026 प्रातः 12 बजे नामांकन पत्रों का विक्रय, दोपहर 1 बजे तक नाम नामांकन पत्रों दाखिल किया जायेगा, दोपहर 2 बजे तक नाम नामांकन पत्रों का निरीक्षण एवं सूची का प्रकाशन, दोपहर 4 बजे तक नाम वापसी पश्चात अंतिम प्रत्याशियों की सुची का प्रकाशन (परिवेक्षकगण पुनः एक राय हेतु प्रयास करेंगे सफलता मिलने पर समय बढाया जा सकेगा ) दिनांक 21.04.2026 अग्रसेन भवन में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष पदों के लिए मतदान सुबह 10ः00 बजे से 4ः00 बजे तक (मतदान समाप्ति के 1 घंटे बाद अग्रसेन भवन में मतगणना पश्चात परिणाम की घोषणा) कि जायेगी । इस अवसर पर चुनाव अधिकारी राज अग्रवाल सहायक चुनाव अधिकारी अनिल अग्रवाल, सतीश जलान, मनोज केडिया, सीए अभिषेक अग्रवाल , सीए अशीष अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, आशीष टमकोरिया, श्याम लाल अग्रवाल, उपस्थित रहे इस अवसर पर सहायक चुनाव अधिकारी ने सयुक्त रूप से कहा कि सभी अग्रबन्धुओं से अपील करते हुए कहा कि वे ज्यादा से ज्यादा चुनाव में हिस्सा ले वे समाज के हित में अपना मतदान अवश्य करें ।


Share

Related posts

कलेक्टर ने प्रदान किया अनुकंपा नियुक्ति आदेश

namanchhattisgarh

बालको ने सुरक्षा मानदंडों के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए जीता सीआईआई अवार्ड

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा दो दिवसीय जनसुनवाई संपन्न

namanchhattisgarh

Leave a Comment