21.8 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

06 अगस्त को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 05 अगस्त 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट शनिवार 06 अगस्त को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 06 अगस्त शनिवार को वार्ड क्र. 01 तालाबपारा मितानिन घर के पास, वार्ड क्र. 14 पम्प हाउस वार्ड कार्यालय पम्प हाउस के पास, वार्ड क्र. 29 रामपुर  कस्तूरबा गांधी स्कूल के पास, वार्ड क्र. 39 कैलाशनगर बालको हास्पिटल के बाजू की बस्ती, वार्ड क्र. 45 राजीवनगर सामुदायिक भवन के पास, वार्ड क्र. 50 अयोध्यापुरी नवधा चौक में सांस्कृतिक मंच, वार्ड क्र. 58 इमलीछापर मितानिन के घर पास, वार्ड क्र. 65 कुदरीपारा हैल्डर मैडम के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

”विकसित भारत संकल्प यात्रा” के सम्बंध में अतिरिक्त सचिव ने व्हीसी के माध्यम से अधिकारियो की ली बैठक

namanchhattisgarh

शत प्रतिशत मतदान कर जिम्मेदार नागरिक होने का निभाएं फर्ज : कलेक्टर

उद्योग मंत्री ने महिला थाना का किया लोकार्पण

namanchhattisgarh

Leave a Comment