24.3 C
New York
June 19, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

कलेक्टर संजीव झा और एसपी संतोष सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में बने तिरंगा काउंटर से खरीदे तिरंगा झंडा

Share

कोरबा 05 अगस्त 2022/आजादी की 75वीं वर्षगाठ पर पूरे देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जिले में  11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत कोरबा जिला में भी बड़े पैमाने पर तिरंगा तैयार किया जा रहा हैं। साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर, जिला पंचायत और अन्य सार्वजनिक जगहों में महिला स्व सहायता समूह और लाइवलीहुड कॉलेज  की छात्राओं  द्वारा बनाए गए तिरंगा झंडे की बिक्री की जा रही है। कलेक्टर श्री संजीव झा और पुलिस कप्तान श्री संतोष सिंह ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित तिरंगा काउंटर से तिरंगा झंडा खरीदे। इस अवसर पर कलेक्टर श्री झा ने कहा कि  आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर – घर में तिरंगा झंडा लगाने की अपील की जा रही है। उन्होंने जिलेवासियों से देश प्रेम और राष्ट्र के सम्मान के लिए अपने घरों में तिरंगा झंडा फहराने की अपील की।
कोरबा के लाईवलीहुड कालेज में सिलाई का प्रशिक्षण ले चुकी छात्राओं को इस अभियान के जरिये रोजगार से जोड़ा गया है। लाईवलीहुड के प्राचार्य अरुणेंद्र मिश्रा ने बताया कि जिले में संचालित सार्वजनिक उपक्रम और जिला प्रशासन की ओर से बांटे जाने के लिए 40 हजार तिरंगा झंडा सिलने का आर्डर मिला है। तिरंगा झंडा सिलने के लिए स्वींग मशीन आपरेटर का कोर्स कर चुकी 35 से अधिक छात्राओं को सीधे स्वरोजगार से जोड़कर सिलाई के कार्य में लगाया गया हैं। जिन्हे प्रति झंडा सिलाई का 5 रूपये की दर से भुगतान किया जा रहा हैं। तिरंगा झंडा सिलने का काम कर रही सीमा डिक्सेना ने बताया कि  प्रधानमंत्री कौशल विकास येाजना के तहत पहले उसने सिलाई कोर्स किया था। कोर्स करने के बाद अब उसे लाईवलीहुड कालेज में ही तिरंगा झंडा सिलाई का काम मिल गया हैं, जिससे वो प्रतिदिन 500 से 700 रूपये कमा ले रही हैं। गौरतलब हैं कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देशभर में हर घर तिरंगा अभियान चल रहा हैं। इस महाअभियान के जरिये जहां पूरा देश आजामी का अमृत महोत्सव मनायेगा। वही तिरंगा सिलाई के कार्य से स्व सहायता समूह की महिलाओं और छात्राओं को सीधे स्वरोजगार से जोड़कर स्वावलंबन के सपने को साकार किया जा रहा हैं।
क्र./347/


Share

Related posts

कलेक्टर ने किया चांपा में एसटीपी निर्माण का अवलोकन : कार्यों में प्रगति लाने और समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

namanchhattisgarh

परिवहन विभाग द्वारा विशेष अभियान: संचालन संबंधी प्रक्रिया तथा परिवहन विभाग के नियम व शर्तों का पालन नहीं होने पर 6 ड्राइविंग स्कूल निलंबित

namanchhattisgarh

प्रदेश में सब्जी, फल-फूलों की खेती में भी शून्य प्रतिशत की दर से अल्पकालीन ऋण की सुविधा

namanchhattisgarh

Leave a Comment