24.3 C
New York
June 19, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान रख बने एसडीएम-तहसील कार्यालय

Share

जांजगीर-चाम्पा 21 सितम्बर 2022/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज बम्हनीडीह में प्रस्तावित नए तहसील भवन के स्थल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने भवन को भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान रखकर तैयार करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कार्य एजेंसी के अधिकारियों द्वारा तैयार लेआउट का अवलोकन किया। उन्होंने एसडीएम के बैठने,तहसीलदार और नायब तहसीलदार सहित कार्यालयीन कर्मचारियों के बैठने के साथ मीटिंग के लिए कक्ष बनाने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने तहसील कार्यालय बनने से आम नागरिकों को एक ही स्थान पर अनेक सुविधाएं मिलने और उनकी समस्याओं का निराकरण की बात कही। मौके पर उपस्थित अधिवक्ताओं ने भी कलेक्टर से अपनी बात रखी तो उन्होंने उनकी समस्याओं का समाधान करने की बात कही। कलेक्टर ने कार्य एजेंसी के अधिकारियों और ठेकेदार को समय अवधि में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम चाम्पा श्रीमती श्री आराध्या राहुल कुमार सहित नायब तहसीलदार उपस्थित थी।


Share

Related posts

प्रत्येक पंजीकृत श्रमिक को श्रम विभाग की योजनाओं की जानकारी दी जाए: मुख्य सचिव

namanchhattisgarh

08 जून को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

कस्टम मिलिंग में लापरवाही पर बालाजी राइस मिल से 208 क्विंटल धान व 102 क्विंटल चावल जब्त

namanchhattisgarh

Leave a Comment