22.4 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

21 दिसम्बर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 20 दिसम्बर 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट बुधवार 21 दिसम्बर को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 21 दिसम्बर बुधवार को वार्ड क्र. 02 तुलसीनगर दुर्गा पण्डाल के सामने, वार्ड क्र. 10 संजयनगर स्टेज के पास, वार्ड क्र. 20 कांशीनगर मंदिर के पास, वार्ड क्र. 37 दैहानपारा पानी टंकी के पास, वार्ड क्र. 47 डबरीपारा ग्रामसभा भवन के पास सांस्कृतिक मंच, वार्ड क्र. 49 अयोध्यापुरी नवधा चौक में, वार्ड क्र. 61 शंातिनगर सामुदायिक भवन स्कूल, वार्ड क्र. 65 बांकी 04 नं. दफाई  सामुदायिक भवन पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

पुलिस अधीक्षक  के निर्देश पर अंतर्राष्ट्रीय “वृद्धजन दिवस” के अवसर पर कोरबा पुलिस द्वारा किया गया वृद्धजनों का सम्मान

namanchhattisgarh

05 मई को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

अवैध खनन व परिवहन के मामले मे प्रशासन द्वारा की जा रही कार्यवाही

namanchhattisgarh

Leave a Comment