21.8 C
New York
October 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक  के निर्देश पर अंतर्राष्ट्रीय “वृद्धजन दिवस” के अवसर पर कोरबा पुलिस द्वारा किया गया वृद्धजनों का सम्मान

Share

कोरबा | पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर सभी थाना एवं चौकी क्षेत्र में निवासरत वृद्धजनों का सम्मान कर उनके समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर यथासंभव मदद करने हेतु कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए थे ।
पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह से मिले निर्देश के अनुपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना चौकी प्रभारियों द्वारा वृद्धजनों को आमंत्रित कर शाल श्रीफल एवम् गुलाब भेंट कर सम्मान किया गया । वृद्धजनों का हाल चाल पूछकर उनकी सामाजिक, परिवारिक एवम् आर्थिक परेशानियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर हर प्रकार की मदद हेतु आश्वासन दिया गया । कार्यक्रम में उपस्थित सभी वृद्धजनों ने पुलिस द्वारा किए गए सम्मान की सराहना करते हुए शुभकामनाएं एवम् आशीर्वाद दिया गया ।


Share

Related posts

छत्तीसगढ़ ओलंपिक राज्य शासन की महती योजना, खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन सुनिश्चित कराएं – महापौर

namanchhattisgarh

शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री पटेल ने शासकीय उद्यान रोपणी पंडरीपानी एवं पटियापाली का किया निरीक्षण

namanchhattisgarh

प्रेस पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष ने हरेली तिहार कि बधाई

namanchhattisgarh

Leave a Comment