April 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

रामनारायण श्रीवास के सपनों को मिले पंख, ट्रेनिंग लेकर अब वह बढ़ेगा आगे : मुख्यमंत्री की भेंट मुलाकात कार्यक्रम में उसकी मांग हुई पूरी

Share

कोरबा 08 फरवरी 2023/कोरबा जिले के एक छोटे से गांव के छात्र श्री राम नारायण श्रीवास के सपनों को पंख मिल गया है और वह ऊंची उड़ान के लिए तैयार है। संवेदनशील मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर उसे बहतराई खेल अकादमी में प्रवेश दिया गया है। जहां से प्रशिक्षण लेकर वह आगे बढ़ेगा।
जिले के विकासखंड पोड़ी उपरोडा के बस्तीपारा बनिया गांव में रहने वाले छात्र श्री राम नारायण श्रीवास को एथलेटिक्स में विशेष रूचि है। उसके विद्यालय में खेलकूद हुआ था, तो उसने 800 मीटर दौड़ मे प्रथम और 1500 मीटर दौड़ मे दूसरा स्थान हासिल किया। लेकिन उचित प्रशिक्षण के अभाव में वह राज्य स्तरीय खेल में स्थान नहीं बना पाया। ग्राम पिपरिया में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम में ग्रामीणों से रूबरू होने पहुंचे तो रामनारायण को भी मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखने का मौका मिला। उसने प्रशिक्षण दिलाने की मांग रखी ताकि वह एथलेटिक्स में आगे बढ़ सके। मुख्यमंत्री ने उनसे वादा किया कि उनको बहतराई खेल अकादमी में प्रवेश दिलाएंगे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर खेल विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रामनारायण को खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बहतराई बिलासपुर में प्रवेश कराया गया है और उसे अभी असेसमेंट कैंप में रखा गया है। राम नारायण का प्रशिक्षण प्रारंभ हो गया है, जहां वह लगन के साथ ट्रेनिंग ले रहा है।
क्रमांक 908/


Share

Related posts

435 नशीली इजेक्शनों के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार

namanchhattisgarh

कलेक्टर ने जिले दूरस्थ क्षेत्र तानाखार और कोरबी पहुंचकर अल्पवर्षा, अवर्षा और खंड वर्षा की स्थिति का लिया जायजा

namanchhattisgarh

जिले में अब तक 621.8 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई दर्ज

namanchhattisgarh

Leave a Comment