21.2 C
New York
August 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

सेवानिवृत्ति के एक माह के अंदर पेंशन स्वीकृत

Share

कोरबा 08 फरवरी 2023 – आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय की प्रशासनिक कुशलता की बदौलत नगर पालिक निगम कोरबा के 31 दिसम्बर 2022 को सेवानिवृत्त हुए 04 कर्मचारियों को केवल 27 दिनों के भीतर ही पेंशन की स्वीकृति प्राप्त हो गई है, जबकि पूर्व में पेंशन स्वीकृति में कई माह का समय लग जाया करता था, सेवानिवृत्त हुए इन तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों  को एक माह के अंदर ही पेंशन का लाभ प्राप्त होने से उन्होने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए निगम प्रशासन व शासन के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया है।
नगर पालिक निगम केरबा में सहायक ग्रेड-02 के पद पर कार्यरत रहे श्री नासीर सईद, राजस्व उपनिरीक्षक पद पर रहे श्री खम्मन सिंह सिदार एवं सफाई कामगार पद पर कार्यरत श्री गुरूस्वामी व श्रीमती लक्ष्मी बाई 31 दिसम्बर 2022 को निगम की सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे। आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय ने  निगम के स्थापना शाखा प्रभारी एवं उपायुक्त श्री बी.पी.त्रिवेदी को निर्देश दिए थे कि सेवानिवृत्त हुए इन कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण तत्काल तैयार कर शासन को भेंजे जाएं। स्थापना शाखा द्वारा तत्काल पेंशन प्रकरण तैयार कर शासन को  भेजा गया। आयुक्त श्री पाण्डेय ने शासन स्तर पर पेंशन की जल्द स्वीकृति हेतु प्रयास किया, परिणाम स्वरूप उक्त सभी कर्मचारियों को उनकी सेवानिवृत्ति के मात्र 27 दिवस में ही पेंशन स्वीकृत हो गई, जबकि इसके पूर्व अधिकारी कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण तैयार करने व पेंशन की स्वीकृति में कई माह का समय लग जाया करता था। इन कर्मचारियों की इतनी शीघ्र पेंशन स्वीकृति हो जाने से उन्होने प्रसन्नता जाहिर की तथा निगम प्रशासन व राज्य शासन के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया है।


Share

Related posts

सामान्य सभा की बैठक 14 को

namanchhattisgarh

21 मार्च को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

जनचौपाल में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, दिए निराकरण के निर्देश

namanchhattisgarh

Leave a Comment