23.4 C
New York
May 29, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

15 मार्च को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 14 मार्च  2023 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट बुधवार 15 मार्च को विभिन्न 08 वार्डा में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 मार्च बुधवार को वार्ड क्र. 03 बजरंग चौक पीपल पेड़ के पास, वार्ड क्र. 14 आत्मानंद स्कूल के पीछे आंगनबाड़ी के सामने, वार्ड क्र. 30 मानिकपुर सार्वजनिक भवन नीचे मोहल्ला, वार्ड क्र. 34 बेलगिरी बस्ती कमला नेहरू स्कूल के पास, वार्ड क्र. 45 स्याहीमुड़ी गांधी चौक के पास, वार्ड क्र. 50 प्रेमनगर तहसील कार्यालय के सामने, वार्ड क्र. 59 मदरसा मोहल्ला ईदगाह के पास, वार्ड क्र. 64 कटाईनार बस स्टैण्ड के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डा में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकों को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

मतगणना की तैयारियां पूरी, सुबह आठ बजे से होगी मतगणना प्रारंभ

namanchhattisgarh

श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन की नई दरें निर्धारित

namanchhattisgarh

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के भुगतान के लिए आधार सीडिंग अनिवार्य

namanchhattisgarh

Leave a Comment