13.6 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

कृषि विभाग का संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आज से

Share

कोरबा 31 मार्च 2023/ कृषि विभाग द्वारा संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 01 अप्रैल को प्रातः 8 बजे से प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम कोरबा में शुभारंभ किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि श्री जयसिंह अग्रवाल, मंत्री, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पंजीयन व पुनर्वास छ.ग.शासन, अध्यक्षता श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत, सांसद लोकसभा क्षेत्र कोरबा द्वारा की जायेगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती शिवकला छत्रपाल सिंह कंवर, अध्यक्ष, जिला पंचायत एवं श्री राजकिशोर प्रसाद महापौर, नगर पालिक निगम शामिल होंगे।
कार्यक्रम का समापन समारोह 2 अप्रैल को मुख्य अतिथि श्रीमती शिवकला छत्रपाल सिंह कंवर, अध्यक्ष, जिला पंचायत कोरबा, अध्यक्षता श्री राजकिशोर प्रसाद महापौर,ं विशिष्ट अतिथि श्री गणराज सिंह कंवर, सभापति, कृषि स्थाई समिति, जिला पंचायत की उपस्थिति में किया जाएगा।
स/क्रमांक/1066


Share

Related posts

साढे़ 05 करोड़ रू. के विकास कार्यो की स्वीकृति दी एम.आई.सी. ने

namanchhattisgarh

महापौर ने किया शास.कन्या उ.मा.विधालय साडा स्कूल की छात्राओं को सायकल वितरण

namanchhattisgarh

स्कूल ने बच्चों को कराया नई शिक्षा नीति के तहत जंगल भ्रमण, जितेन्द्र सारथी ने जीवन परिचाय देते हुए जंगल एवम वन्य जीवों के महत्व को समझाया

namanchhattisgarh

Leave a Comment