August 29, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

25 मई को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 24 मई 2023 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट गुरूवार 25 मई को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 मई गुरूवार को वार्ड क्र. 04 मेहर वाटिका के बाजू आदिले चौक, वार्ड क्र. 14 आत्मानंद स्कूल के पीछे आंगनबाड़ी के सामने, वार्ड क्र. 21 बुधवारी गणेश पण्डाल दशहरा मैदान, वार्ड क्र. 37 ग्रामीण बैंक के पास सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 41 परसाभांठा दुर्गा मंदिर आंगनबाड़ी के पास, वार्ड क्र. 47 डबरीपारा तालाब के पास, वार्ड क्र. 62 गेवरा बस्ती चौक मंदिर के पास, वार्ड क्र. 63 गजरा आंगनबाड़ी के बांधापारा के सामने कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

जिले में अब तक 1045.2 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई दर्ज

namanchhattisgarh

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में मेरिट पर अतिथि शिक्षकों का चयन

namanchhattisgarh

लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लायें तेजी, अभिलेख दुरूस्ती के काम को करें पूर्ण: कलेक्टर

namanchhattisgarh

Leave a Comment