15.1 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती : लिखित/कौशल परीक्षा 3 एवं 4 जुलाई को

Share

जांजगीर-चांपा 28 जून 2023/ छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जांजगीर-चांपा जिले हेतु 01 नवीन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नवागढ़ में खोले जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। तदानुक्रम में व्याख्याता, शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, सहायक शिक्षक, कम्प्यूटर शिक्षक एवं ग्रंथपाल के संविदा पदों पर भर्ती किये जाने के साथ ही जिले में पूर्व से संचालित 05 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती हेतु लिखित/कौशल परीक्षा हेतु प्रावीण्य सूची एवं समय सारणी जारी कर दिया गया है। लिखित/कौशल परीक्षा का आयोजन आकांक्षा परिसर जिला पंचायत जांजगीर-चांपा में निर्धारित तिथि 3 जुलाई 2023 एवं 4 जुलाई 2023 को प्रातः 9 बजे से आयोजित होगा। सूची का अवलोकन जिले के वेब साईट https://janjgir-champa.gov.in/ पर किया जा सकता है। उक्त जानकारी जनसंपर्क विभाग जांजगीर चांपा के द्वारा दी गई


Share

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: भीमा तालाब जाज्वल्यदेव द्वार के पास जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम होगा आयोजन

namanchhattisgarh

थाना कटघोरा क्षेत्र अंर्तगत जय बुढा देव कालेज प्रोफेसर एवं स्टूडेंट के द्वारा रैली निकाल कर चलाया गया निजात अभियान

namanchhattisgarh

एनटीपीसी कोरबा में हर्षोल्लास से मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस

namanchhattisgarh

Leave a Comment