April 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

कलेक्टर ने किया ’पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना रथ’ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

Share

जांजगीर-चांपा 10 अगस्त 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिला कार्यालय परिसर में आज ’पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना’ रथ को रवाना किया। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार की इस योजना को छत्तीसगढ़ सरकार के सहयोग से भारतीय कृषि बीमा कंपनी द्वारा खरीफ 2023 एवं रबी 2023-24 में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में संचालित की जा रही हैै। इसके तहत खरीफ फसल के अंतर्गत राजस्व मण्डल निरीक्षक स्तर पर टमाटर, बैंगन, मिर्च, अदरक, केला पपीता एवं अमरूद तथा रबी फसल के अंतर्गत टमाटर, बैंगन, फूलगोभी, पत्तागोभी, प्याज एवं आलू को अधिसूचित किया गया है। इस ’पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना’ रथ के द्वारा जिले के सभी विकासखण्डों में भ्रमण कर कृषकों को खरीफ मौसम में नामांकन की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2023 एवं रबी मौसम में नामांकन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2023 बैंक में जानकारी अपडेट कराने के संबंध में जानकारी प्रदान की जाएगी। सहायक संचालक उद्यानिकी श्रीमती रंजना माखिजा सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। उक्त जानकारी जनसंपर्क विभाग जांजगीर चंापा के द्वारा दी गई


Share

Related posts

ऑनलाइन अटेंडेंस व्यवस्था से बढ़ी कार्यालयीय अनुशासन और पारदर्शिता, सभी विभागों में समयपालन का दिख रहा असर

namanchhattisgarh

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक 21 मार्च को

namanchhattisgarh

एनटीपीसी कोरबा में गणेश चतुर्थी समारोह की भव्य शुरुआत

namanchhattisgarh

Leave a Comment