April 14, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

बिजली बिल में सुधार के लिए विशेष शिविर आयोजित करने के हेतु किया निर्देशित

Share

कोरबा 16 मार्च 2026,/कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जनदर्शन के माध्यम से  दूरस्थ ग्रामीण अंचलों और शहर से आए नागरिकों से संवाद कर उनकी शिकायतें और मांगें सुनीं तथा संबंधित विभागों को उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे आवेदकों ने क्रमवार अपने आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता के साथ कार्रवाई करते हुए जरूरतमंदों को शीघ्र राहत प्रदान की जाए।
सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में आज बिजली बिल सुधार, पेयजल आपूर्ति, सीमांकन, राशन कार्ड में नाम जोड़ना, आरबीसी 6-4 के तहत राहत राशि, मुआवजा वितरण, नक्शा दुरुस्ती, प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि भुगतान और अन्य मामलों से संबंधित कुल 130 आवेदन प्राप्त हुए।
कलेक्टर श्री दुदावत ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन पर प्राथमिकता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे आमजन को समय पर राहत और समाधान उपलब्ध कराया जा सके।
बिजली बिल सुधार संबंधी निर्देशः
जनदर्शन में विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए ग्रामीणों ने बिजली बिल में त्रुटियों के सुधार के लिए आवेदन दिए। कलेक्टर ने  बिजली बिल सुधार से जुड़े आवेदनों के संदर्भ में  विद्युत विभाग के अधिकारियों को राज्य शासन की नई गाइडलाइन के अनुसार व्यापक स्तर पर विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। इन शिविरों में ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त करने,  उनका परीक्षण कर पात्र आवेदकों को त्वरित राहत प्रदान की जाएगी। कलेक्टर ने शिविरों के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने, शेड्यूल निर्धारित करने तथा आमजन तक जानकारी पहुँचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इसी तरह पेयजल समस्या को लेकर पहुंचे ग्रामीणों के आवेदनों को भी कलेक्टर ने गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को पेयजल  की समस्या वाले क्षेत्रव में नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी श्री तरुण कुमार किरण, जिला पंचायत के सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर श्री ओंकार यादव सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
क्रमांक 1655


Share

Related posts

अग्रवाल सभा के द्वारा अयोजित चिकित्सा शिविर का हुआ शुभारंभ

namanchhattisgarh

*पाली पुलिस द्वारा कोयला चोरों पर की जा रही लगातार कार्यवाही दो ट्रैक्टरों में कोयला चोरी करते दो आरोपी के साथ 6 टन कोयला जप्त किया

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत ई-केवाईसी, आधार सीडिंग एवं लैंड सीडिंग करवाना अनिवार्य

namanchhattisgarh

Leave a Comment