21.3 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा 24 अपै्रल को

Share

कोरबा 20 अप्रैल 2022/छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अंतर्गत पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा 2022 का आयोजन  24 अपै्रल 2022 को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1ः15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। प्रवेश पत्र व्यापमं के वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। इस परीक्षा के लिए कोरबा शहर में कुल 39 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केन्द्रों पर 13 हजार 038 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
परीक्षा के दिन परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शासकीय ईव्हीपीजी महाविद्यालय रजगामार रोड कोरबा को मार्गदर्शन केन्द्र बनाया गया है। इस केन्द्र के लिए दूरभाष नंबर 07759-221458 भी जारी किया गया है। परीक्षा के दिन परीक्षार्थी दूरभाष नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। उक्त परीक्षा के लिए जिला कार्यालय कोरबा में भी अधीक्षक कक्ष क्रमांक 06 में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम में परीक्षा के दिन सुबह नौ बजे से परीक्षा समाप्ति तक के लिए दो कर्मचारियों श्री फूलसिंह अरविंद मो.नं. 9009789772 एवं श्री राम जनेलू मो.नं. 6267007406 की ड्युटी भी लगा दी गई है।
परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए परीक्षा स्थलों के आकस्मिक निरीक्षण के लिए चार उड़नदस्ता दलों का गठन किया गया है। प्रत्येक उड़नदस्ता दल में तीन-तीन अधिकारी शामिल किए गए हैं। दल क्रमांक 01 में जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. तेजराम राठिया, व्याख्याता श्री रामचरण साहू एवं व्याख्याता श्रीमती ललिता पटेल शामिल किये गये हैं। दल क्रमांक दो में व्याख्याता श्री मानसिंह राठिया, व्याख्याता श्री प्रकाश राठौर एवं व्याख्याता श्रीमती बसंती ठाकुर शामिल है। दल क्रमांक तीन में व्याख्याता श्री महेन्द्र रात्रे, व्याख्याता श्री बी.आर. बाघमारे एवं व्याख्याता सुश्री संगीता साहू शामिल है। दल क्रमांक चार में व्याख्याता श्री दयाशंकर साहू, व्याख्याता श्री मनीष श्रीवास एवं व्याख्याता श्रीमती एम.धनलक्ष्मी शामिल है। उड़नदस्ता दल कोरबा शहर में बनाये गये 39 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर परीक्षा संचालन का जायजा लेंगे।
क्रमांक 59/


Share

Related posts

गेवरा प्रोजेक्ट कन्ज्यूमन को-ऑपरेटिव स्टोर्स लिमिटेड गेवरा प्रोजेक्ट के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी

namanchhattisgarh

06 नवम्बर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

थाना बांगो में पदस्थ मृतक सउनि नरेन्द्र सिंह परिहार के ब्लाईंड मर्डर केस का हुआ खुलासा

namanchhattisgarh

Leave a Comment