July 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना से कोविड प्रभावित बच्चो को किया लाभान्वित

Share

कोरबा 30 मई 2022/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोनाकाल में अनाथ हुए बच्चों को सशक्त बनाने के लिए वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से आज ‘‘पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन’’ योजना अंतर्गत विभिन्न सेवाओं से लाभान्वित किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कोविड-19 महामारी के दौरान अनाथ होने वाले बच्चों के समस्त संरक्षण एवं देखरेख व उक्त बच्चों के कल्याण हेतु हेल्थ कार्ड, पासबुक, स्नेह पत्र और पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन प्रमाण पत्र प्रदान कर लाभांवित किया। योजनान्तर्गत कोरबा जिले के दो बच्चो को जिला स्तरीय कार्यक्रम में लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टोरेट कोरबा के एनआईसी कक्ष में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर, महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्री श्यामसुंदर सोनी, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, जिला पंचायत सीईओ श्री नूतन कंवर, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री एम.डी. नायक, जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री दयादास महंत, सदस्य किशोर न्याय बोर्ड, सदस्य बालक कल्याण समिति, जनप्रतिनिधि श्री सुरेन्द्र जायसवाल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत् उक्त बच्चों के कल्याण हेतु स्वास्थ्य बीमा, शिक्षा के माध्यम से सशक्तिकरण तथा आत्मनिर्भरता हेतु 23 वर्ष की आयु होने पर राशि 10 लाख रूपए की वित्तीय सहायता का प्रावधान है। योजना के पात्र बच्चों को पीएम आयुष्मान हेल्थ कार्ड, सीपीएस के तहत प्रवर्तकता कार्यक्रम अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य व पालन पोषण देखरेख हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 04 हजार रूपए प्रतिमाह सहायता राशि दी जाएगी।
क्रमांक 162/


Share

Related posts

नेशनल लोक अदालत 14 मई को

namanchhattisgarh

अधिकारी-कर्मचारियों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

namanchhattisgarh

मतगणना कर्मियों का किया गया प्रथम रेंडमाइजेशन

namanchhattisgarh

Leave a Comment