19.8 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

आकस्मिक मृत्यु के 04 प्रकरणों में 16 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत,

Share

जांजगीर-चांपा, 13 जुलाई 2022/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आकस्मिक आपदा में मृत्यु के 04 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 16 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।
जिले की तहसील बाराद्वार के ग्राम मुक्ताराजा के मुन्नालाल कुर्रे की अग्निदुर्घटना से मृत्यु होने पर उनके पुत्र श्री सुनील कुमार कुर्रे, तहसील अकलतरा के ग्राम लटिया निवासी श्री युवराज की अग्निदुर्घटना से मृत्यु होने पर उनके पित श्री संतोष कुमार साहू, तहसील पामगढ़ के ग्राम भैंसों निवसी सुश्री संगीता साहू की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके पिता श्री भूपेन्द्र साहू और ग्राम चण्डीपारा के श्री खोलबहरा रात्रे की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नि श्रीमती हेमाबाई रात्रे को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।


Share

Related posts

प्रबंधक के रिक्त पद हेतु दावा-आपत्ति निराकरण पश्चात् सूची जारी

namanchhattisgarh

महापौर ने किया शहर की सड़कों का निरीक्षण, सुधार कार्य करने के दिए निर्देश

namanchhattisgarh

पुत्र ने किया अपने पिता का हत्या : जमीन विवाद को लेकर किया हत्या, बाड़ी स्थित सुखा कुआं में हत्या कर शव को फेंका

namanchhattisgarh

Leave a Comment