21.3 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

स्वामी आत्मानंद स्कूलों के रिक्त पदों में संविदा भर्ती के लिए आनलाईन आवेदन एक अगस्त तक आमंत्रित कुल 76 रिक्त पदों में होगी भर्ती

Share

कोरबा 22 जुलाई 2022/कोरबा जिले के नौ स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूलों के विभिन्न रिक्त पदों में भर्ती के लिए आनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया है। स्वामी आत्मानंद स्कूलों में योग्यताधारी आवेदको से शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक पदों में संविदा भती के लिए आनलाईन आवेदन एक अगस्त 2022 शाम 5 बजे तक आमंत्रित किये गये है। रिक्त पदांे मे भर्ती के लिए आवेदन कोरबा जिले के वेबसाइट ीजजचेरूध्धवतइंण्हवअण्पद में गूगल लिंक के माध्यम से आनलाईन आवेदन किया जा सकता है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.पी. भारद्वाज ने बताया कि जिले के नौ स्वामी आत्मानंद स्कूलों में कुल 76 रिक्त पदों में संविदा भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये है। उन्होने बताया कि स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल पंपहाउस में पांच, हरदीबाजार मे तीन, पाली मंे चार, करतला मे तीन, कटघोरा मे पांच, पसान में 18, कोरबी में 16, बालको में 16 और स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल पोडीउपरोडा मे छह रिक्त पदों के लिए आवेदन मंगाए गये है। भर्ती के संबंध में नियम, शर्ते एवं अधिक जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं कोरबा जिले के वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट कोरबा डॉट जीओवी डॉट इन से प्राप्त किया जा सकता है।

क्र./321/


Share

Related posts

ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत 20 परिवारों की लौटी खुशियां

namanchhattisgarh

वायु गुणवत्ता सुधार की महती आवश्यकता को पूरी गंभीरता से लें सार्वजनिक व औद्योगिक प्रतिष्ठान- आयुक्त

namanchhattisgarh

स्वास्थ्य संचालक ने रायपुर जिला अस्पताल का किया दौरा

namanchhattisgarh

Leave a Comment