22.4 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

एकलव्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवपहरी में रामसिंह अग्रवाल ने कि ध्वजारोहण

Share

कोरबा । आजादी का अमृत महोत्सव-75 वर्ष के पावन अवसर पर गौमुखी सेवा धाम देवपहरी के पावन धाम में एकलव्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामसिंह के द्वारा सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि रामसिंह अग्रवाल ने अपने उदबोधन में कहा कि सेवा धाम में आपके द्वारा सहयोग व समय देकर आपने इसे आगे बढाया है यह पर स्कुल का संचालन कर बच्चों को शिक्षा भी उपलब्ध करा रहे है इसके साथ ही आजादी के महत्व का प्रकाश डाला, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामसिंह अग्रवाल अध्यक्षता जुड़ावन सिंह ठाकुर ने की। कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा स्वागत गीत व भाषण दिये गये इसके साथ ही कक्षाओं व प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान लाने वाले व विद्यार्थी को पुरूस्कार वितरण भी किया गया कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष मिथलेश दुबे जी, प्रकल्प प्रमुख डा. देवाशीष जी, पूर्व सचिव गोपाल अग्रवाल सरपंच बंधन सिंह कंवर एवं प्राचार्य पुरूषोत्तम उरांव चेम्बर ऑफ कामर्स के महामंत्री विनोद अग्रवाल मंचासीन थे।

कार्यक्रम का संचालन सहसचिव डा. राजीव गुप्ता एवं उनके साथ सहयोग शिक्षिका कु. सुनीता थी। अंत में आभार प्रदर्शन संस्था के सचिव योगेश जैन ने किया।


Share

Related posts

निर्वाचन संबंधी शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित : दूरभाष क्रमांक 07759-221096 पर की जा सकती है शिकायत

namanchhattisgarh

अनियमित विकास का नियमितीकरण: निगम ने आज पुनः की दुकानों के सीलिंग की कार्यवाही

namanchhattisgarh

अग्रवाल सभा के शपथ ग्रहण समारोह में अनिल अग्रवाल सम्मानित, सातवीं बार संभाली मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी

namanchhattisgarh

Leave a Comment