19.8 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नए जिले सक्ती में प्रस्तावित दौरे की तैयारियां शुरू : कलेक्टर, एसपी ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

Share

जांजगीर-चांपा, 17 अगस्त 2022/ नवगठित सक्ती जिले की घोषणा उपरांत पूर्ण रूप से अस्तित्व में लाने व कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित अन्य विभागीय कार्यों के संचालन हेतु कार्यालय सहित जिले के उद्घाटन हेतु मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का सक्ती में आगमन होना है। आगामी दिनों में मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा सक्ती जिले का उद्घाटन और कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक कार्यालय का शुभारंभ किया जाएगा। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रमों को देखते हुए आज कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा, पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, नवगठित जिले की ओएसडी नूपुर राशि पन्ना, ओएसडी पुलिस श्री एम एल अहिरे ने सक्ती में आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने शुभारंभ होने वाले भवनों में आवश्यक व्यवस्था, हेलीपैड स्थल की सफाई, कार्यक्रम स्थल पर सभा हेतु आवश्यक तैयारी करने के निर्देश एसडीएम सक्ती श्रीमती रेना जमील, पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता, आरईएस सहित अन्य अधिकारियों को दिए। इस संबंध में आवश्यक बैठक भी रखी गई, जिसमें कार्यक्रम की तैयारी को लेकर विभागीय चर्चा की गई।


Share

Related posts

प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा की समय-सारणी घोषित

namanchhattisgarh

प्लेसमेन्ट केंप का आयोजन 21 जनवरी को

namanchhattisgarh

जनचौपाल में अपर कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, निराकरण के दिए निर्देश

namanchhattisgarh

Leave a Comment