21.3 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया गया सद्भावना दिवस

Share

कोरबा 18 अगस्त 2022/पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गाँधी के जन्मदिन को सद्भावना दिवस के रूप मे मनाया जाता है। 19 और 20 अगस्त को शासकीय अवकाश होने के कारण आज 18 अगस्त को ज़िला अधिकारियों और कर्मचारियों ने सद्भावना दिवस की शपथ ली। आज शाम साढ़े चार बजे कलेक्टोरेट प्रांगण में इकट्ठे हुए अधिकारी-कर्मचारियों ने कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुए भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने के लिए शपथ ली। अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र पाटले ने सभी को शपथ दिलाई और स्व. श्री राजीव गांधी के आदर्शों और विकासपरक सोच से अवगत कराया। अधिकारी-कर्मचारियों ने  जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म या भाषा का भेदभाव किए बिना देश की सभी नागरिकों में भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए काम करने की शपथ ली। सभी ने हिंसा का सहारा लिए बिना हर मतभेद को बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की भी प्रतिज्ञा की।

क्र./386/


Share

Related posts

परीक्षाओं के मद्देनजर ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग प्रतिबंधित

namanchhattisgarh

एनटीपीसी कोरबा में हर्षोल्लास से मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस

namanchhattisgarh

सामुदायिक भवन में बाउण्ड्रीवाल व गेट निर्माण के निर्देश दिए राजस्व मंत्री ने

namanchhattisgarh

Leave a Comment