July 28, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

इनोवेशन्स को बढ़ावाः पांच लाख रूपये तक मिलेगा अनुदान

Share

कोरबा 14 सितम्बर 2022/अपने नए व्यवसाय को स्थापित करने राज्य के नव उद्यमियों को छ.ग. सरकार द्वारा प्रोत्साहित किया जाएगा। राज्य योजना आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ के युवाओं तथा नए उद्यमियों के आइडिया और बिजनेस प्रोजेक्टस को कमर्शियल स्तर पर विकसित करने के लिए मदद भी की जाएगी। इसके लिए राज्य योजना आयोग द्वारा अधिकतम 5 लाख रूपये का अनुदान भी स्वीकृत किया जाएगा। साथ ही विशिष्ट एवं आपवादिक नवाचार के लिए यह अनुदान राशि अधिकतम 10 लाख रूपये की सीमा तक बढ़ाई भी जा सकेगी। राज्य योजना आयोग द्वारा प्रदेश के नवाचारों को प्रोत्साहित करने और उनको वाणिज्यिक स्तर पर विकसित करने के लिए प्रस्ताव मंगाए गए है। प्रस्ताव ऑनलाईन-ऑॅफलाईन आवेदन राज्य योजना आयोग में प्रस्तुत किए जा सकते हैं। प्रस्ताव सम्बन्धी जानकारी राज्य योजना आयोग की बेवसाईट पर उपलब्ध है। इच्छुक नवाचारी उद्यमी निर्धारित प्रारूप में अपने व्यवसाय से संबंधित प्रोजेक्ट रिपोर्ट राज्य योजना आयोग के कार्यालय में उपस्थित होकर या डॉक द्वारा भी भेज सकते है। ऑनलाईन प्रस्ताव ई-मेल आईडी ms.cgspc@gov.in  पर योजना आयोग को भी भेजे जा सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय कलेक्टर जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग तथा राज्य योजना आयोग के कार्यालय योजना भवन, नार्थब्लॉक, कैपिटल काम्पलेक्स सेक्टर-19 नवा रायपुर, अटल नगर से भी प्राप्त की जा सकती हैं।

क्र./429


Share

Related posts

महापौर ने वार्ड क्र. 14 में निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण किया

namanchhattisgarh

हसदेव बांयी एवं दांयी तट नहर निर्माण पश्चात् शेष अर्जित भूमि नहर मरम्मत के लिए उपयोगी

namanchhattisgarh

सीमांकन के लंबित प्रकरणों पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, समय-सीमा से बाहर के प्रकरणों में लोकसेवा गारंटी अधिनियम के तहत होगी कार्यवाही

namanchhattisgarh

Leave a Comment