21.3 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक ने दर्री क्षेत्र के दुर्गा पंडाल एवं गरबा डांडिया स्थलों का किया भ्रमण

Share

कोरबा | नवरात्रि पर्व के अवसर पर दर्री क्षेत्र में लगाए गए सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन करने पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह स्वयं निकले जिनके द्वारा दुर्गा पंडाल एवं डांडिया गरबा स्थल का भ्रमण कर महिलाओं एवं बच्चों के सुरक्षा के लिए किए गए सुरक्षात्मक उपायों के बारे में जानकारी लेकर आयोजनकर्ता एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए । दर्री सीएसईबी कॉलोनी स्थित लाल मैदान में आयोजित दुर्गा पूजा में सम्मिलित हो कर पूजा अर्चना की । तत्पश्चात दुर्गा पंडालों एवं गरबा स्थलों पर दर्री पुलिस के द्वारा लगाए गए बैनर पोस्टर का अवलोकन कर कार्यक्रम में आए हुए श्रद्धालु एवं दर्शकों को नवरात्रि की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए निजात अभियान के संबंध में जानकारी दी। पुलिस कप्तान संतोष सिंह ने बहुत ही बेहतरीन उदाहरण देते हुए कहा कि पांच सात लाख रुपए में जब हम कोई वाहन खरीदते हैं तो उसका कितना अच्छे से देख भाल करते हैं फिर हमारा शरीर तो अनमोल है इसमें हम नशा रूपी कचड़ा डाल कर क्यों बर्बाद करते हैं,ये सोचने वाली बात है नशे को ना जीवन को हां कहते हुए नशा मुक्त समाज स्थापित करने में अपना सहयोग देकर निजात अभियान को सफल बनाने हेतु अपील की।उन्होंने बच्चों को उपहार देकर पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर दर्री थाना प्रभारी विवेक शर्मा सहित थाना स्टाफ,क्षेत्र के जन प्रतिनिधि,पूजा समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण,श्रद्धालु गण,पत्रकार सहित नन्हें मुन्हें बच्चे मौजूद थे।


Share

Related posts

जिले में 22 वी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न, बिलासपुर संभाग बना ओवरऑल चौंपियन

namanchhattisgarh

प्राकृतिक आपदा से राहत एवं बचाव हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक- 07817222032

namanchhattisgarh

धान खरीदी: जिले में अब तक 683 क्विंटल 60 किलो धान की हुई खरीदी

namanchhattisgarh

Leave a Comment