17.6 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

धान खरीदी: जिले में अब तक 683 क्विंटल 60 किलो धान की हुई खरीदी

Share

कोरबा 07 नवंबर 2022/ जिले में 1 नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी महाअभियान के तहत जिले के किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी जारी है। जिले में अब तक 683 क्विंटल 60 किलो धान की खरीदी हो चुकी है। खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। किसानों की सहूलियत के लिए समिति और मोबाइल एप्प टोकन तुम्हर हाथ द्वारा टोकन जारी किया जा रहा है। 9 नवंबर के लिए 33 टोकन जारी किए गए हैं। इनमें 21 टोकन समिति द्वारा और 12 टोकन मोबाइल एप के द्वारा जारी किया गया है। जारी टोकन के माध्यम से एक हजार 93 क्विंटल से अधिक धान की खरीदी की जाएगी। सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी श्री एसके जोशी ने बताया की अभी तक उपार्जन केंद्र कनकी  में 24 क्विंटल 80 किलो, केरवाद्वारी में 220 क्विंटल, चौतमा में 72 क्विंटल 80 किलो, छुरीकला में 120 क्विंटल, निरधी में 50 क्विंटल,  पसान में 8 क्विंटल 80 किलो,  पोड़ी में 68 क्विंटल, बिंझरा में 68 क्विंटल 80 किलो एवं खरीदी केंद्र लाफा में 50 क्विंटल 40 किलो धान की खरीदी हो चुकी है।
33 किसानों का एक हजार 93 क्विंटल से अधिक धान खरीदने के लिए 11 उपार्जन केन्द्रों से जारी हुए टोकन – बुधवार 09 नवंबर को 33 किसानों को धान बेचने के लिए 11 उपार्जन केन्द्रों से टोकन जारी कर दिए गए हैं।  इन किसानों से एक हजार 93 क्विंटल से अधिक धान समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। बुधवार  को धान खरीदी केन्द्र छुरीकला में 04, बिंझरा में 6,  भिलाई बाजार में एक,  सुमेधा में एक, कोरबी में एक,  निरधि में दो,  पाली में 4,  लाफा में एक,  केरवाद्वारी में 7, नुनेरा में चार और नोनबिर्रा में दो किसान समर्थन मूल्य पर धान बेचेंगे।
क्रमांक  589


Share

Related posts

गरियाबंद के अमलीपदर रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में होगी दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र की स्थापना

namanchhattisgarh

ग्राम पंचायत मोहगांव एवं दारंग शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित

namanchhattisgarh

कलेक्टर ने समय सीमा की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

namanchhattisgarh

Leave a Comment