15.1 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

11 नवम्बर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 10 नवम्बर 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट शुक्रवार 11 नवम्बर को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11 नवम्बर शुक्रवार को वार्ड क्र. 01 रामसागरपारा दलिया गोदाम के पास, वार्ड क्र. 11 लक्ष्मणबन मितानिन घर के पास, वार्ड क्र. 20 कांशीनगर मंदिर के पास, वार्ड क्र. 37 ग्रामीण बैंक के पास सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 56 रामनगर स्टेज के पास, वार्ड क्र. 49 अयोध्यापुरी नवधा चौक में सांस्कृतिक मंच, वार्ड क्र. 60 गेवरा बस्ती चौक मंदिर के पास, वार्ड क्र. 66 सोमवारी बाजार स्थित स्टेज के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।

Share

Related posts

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक 17 अक्टूबर को

namanchhattisgarh

सप्ताह में तीन दिन आमजन के लिए संचालित होगा व्हेवपूल

namanchhattisgarh

बदलेगी स्कूल की तस्वीर और विद्यार्थियों की तकदीर

namanchhattisgarh

Leave a Comment