21.8 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

जिले के सभी गाँवों में 15 नवंबर से होंगी ग्राम सभाएँ

Share

कोरबा 10 नवंबर 2022/कोरबा जिले के सभी गांवो में 15 नवंबर  से ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। शराब व्यसन मुक्ति अभियान के तहत एक हजार 500 से अधिक जनसंख्या वाले ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा के अनुमोदन पश्चात भारत माता वाहिनी का गठन किए जाने के संबंध में चर्चा की जाएगी। इसके अलावा अनुसूचित क्षेत्र की ग्राम सभाओं में छत्तीसगढ़ पंचायत उपबंध नियम 2022 का प्रत्येक ग्राम सभा में वाचन एवं व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा। साथ ही छत्तीसगढ़ पंचायत उपबंध नियम 2022 के नियम 7 के तहत प्रत्येक ग्राम सभा में ग्राम सभा अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा। ग्राम सभा में पेसा नियम 19 एवं 20 के तहत संसाधन योजना और प्रबंधन समिति तथा शांति एवं न्याय समिति का गठन एवं सदस्यों का चयन किया जाएगा। ग्राम सभा के पेसा नियम 23 के तहत प्रस्ताव पास कर सरपंच एवं सचिव के संयुक्त हस्ताक्षर से ग्राम सभा कोष के नाम से निकटतम कोर बैंकिंग सुविधायुक्त राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता खुलवाने की कार्रवाई भी की जाएगी। कलेक्टर श्री संजीव झा ने गांवो में ग्राम सभा बैठक आयोजित करने और बैठक में ग्रामीणों की शत-प्रतिशत उपस्थिति-गणपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होने  ग्राम सभा सम्मेलन का आयोजन सुचारू रूप से संपन्न कराने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। ग्राम सभा में गणपूर्ति सुनिश्चित कराने का दायित्व संबंधित गांव के सरपंच, पंच एवं सचिव को सौंपा गया है। जारी आदेशानुसार सभी विकासखण्डों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को अपने क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायतों में ग्रामवार, ग्रामसभा के सम्मेलन के लिए समय सारणी निर्धारित कर अनुविभागीय अधिकारी के अनुमोदन से प्रभारी अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं। ग्राम सभा में विकासखण्ड स्तर के मैदानी-क्षेत्रीय कर्मचारियों को भी अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
ग्राम सभा की पूर्व बैठक में पारित संकल्पों के क्रियान्वयन संबंधी पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा एवं पंचायतों के विगत तिमाही के आय-व्यय की समीक्षा एवं अनुमोदन भी किया जाएगा। पिछली छमाही में विभिन्न योजनाओं से स्वीकृत कार्यों के नाम, प्राप्त राशि, स्वीकृत राशि, व्यय राशि एवं कार्य की अद्यतन स्थिति का वाचन किया जाएगा। ग्राम सभा बैठक में जिले की ग्राम पंचायतों में मनरेगा से संबंधित ग्रामीण परिवारों द्वारा रोजगार की मांग तथा उपलब्ध कराए गए रोजगार की स्थिति की समीक्षा भी की जाएगी। बैठक में ग्राम गौठानों के प्रबंधन एवं संचालन के संबंध में चर्चा तथा सुराजी गांव योजना के अंतर्गत विभिन्न कार्यों की प्रगति के संबंध में भी चर्चा की जाएगी। सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत संचालित पेंशन योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण एवं हितग्राहियों का सत्यापन के संबंध में कार्रवाई की जाएगी। ग्राम सभा बैठक में जरूरतमंद लोगों के लिए पंचायतों द्वारा वितरित खाद्यान्न एवं उसके लाभान्वितों के नामों का वाचन किया जाएगा। जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन से संबंधित प्रकरणों के लंबित, निराकृत एवं वितरित प्रमाण पत्रों की जानकारी बैठक में दी जाएगी। बैठक में मौसमी बीमारियों के निदान एवं निवारण पर चर्चा एवं उससे निपटने चिकित्सकीय सुविधाओं का अवलोकन करने एवं इस संबंध में जागरूकता फैलाने की भी चर्चा की जाएगी। ग्राम पंचायत विकास योजना वित्तीय वर्ष 2023 – 24 का निर्माण के लिए पूर्व वर्ष की जीडीपी में दिए गए कार्यों का आकलन कर 29 विषयों से संबंधित गतिविधियों को ग्राम पंचायत की आवश्यकता के अनुसार प्राथमिकता तय करते हुए कार्य योजना की रूपरेखा तैयार की जाएगी। प्रत्येक गांव में खेल मैदान के लिए जमीन आरक्षित करने प्रस्ताव पारित किया जाएगा। साथ ही व्यक्तिगत, सामुदायिक वन अधिकार पत्रक, सामुदायिक,  वन संसाधन के पात्र आवेदनों का ग्राम सभा में अनुमोदन भी किया जाएगा। जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत द्वारा स्थानीय आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए अन्य विषय वस्तु को ग्राम सभा के एजेंडे में शामिल कर सकते हैं।
क्रमांक  600 /


Share

Related posts

15 अक्टूबर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

namanchhattisgarh

एनटीपीसी कोरबा में मैत्री महिला समिति का 43वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया

namanchhattisgarh

मलगांव के भू-विस्थापितों की मुआवजा संबंधी समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश

namanchhattisgarh

Leave a Comment