21.3 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

अवैध रेत खनन पर जिला प्रशासन की कार्यवाही लगातार जारी, 4 ट्रैक्टर जप्त

Share

कोरबा 10 नवंबर 2022/ जिला प्रशासन द्वारा अवैध रेत खनन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री संजीव झा के निर्देशानुसार खनिज विभाग के उपसंचालक श्री प्रमोद नायक के नेतृत्व में आज खनिज अधिकारियों की टीम ने रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कार्यवाही की। खनिज टीम ने  कार्यवाही करते हुए रेत के अवैध परिवहन में संलग्न चार ट्रैक्टर को जप्त किया। कार्यवाही के दौरान सीतामणी, गेवरा, कपाटमुड़ा और कुसमुंडा से एक एक ट्रैक्टर को जप्त किया गया है। सीतामणी से जप्त ट्रैक्टर को कलेक्ट्रेट परिसर तथा गेवरा, कपाटमुड़ा और कुसमुंडा से जप्त ट्रैक्टरों को हरदीबाजार नाका में अभिरक्षा में रखा गया है। जब्ती के पश्चात खनिज एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। उपसंचालक खनिज श्री प्रमोद नायक ने बताया की अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन को रोकने के लिए जिला प्रशासन सतर्क और गंभीर है। खनिज के अवैध उत्खनन और परिवहन पर आगे भी कार्यवाही की जायेगी।
क्रमांक  601


Share

Related posts

उच्च रक्तचाप को नजरअंदाज न करें, हो सकती है कई गंभीर बीमारियां

namanchhattisgarh

एम.आई.सी. ने दी निगम के विभिन्न कार्यो को स्वीकृति

namanchhattisgarh

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने जांजगीर-चाम्पा जिले में किया ध्वजारोहण, ली परेड की सलामी

namanchhattisgarh

Leave a Comment