15.1 C
New York
October 12, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsअपराधछत्तीसगढ़

आरोपी हत्या कर साक्ष्य छिपाने लाश को रखा रोड में

Share

कोरबा | विवरण:- प्राथी मनबोध सिंह गोड़ निवासी बारीमराव चौकी चैतमा के द्वारा दिनांक 21/11/22 को अपने लड़के मृतक भाव सिंह गोड़ की मृत्यु एक्सीडेंट से हो सकने की रिपोर्ट दर्ज कराकर मृत्यु के संबंध में संदेह ब्यक्त करने पर मामले की गंभीरता को देखते हुए  पुलिस अधीक्षक कोरबा  संतोष सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा बारीकी से जांच करने हेतु आदेश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा  अभिषेक वर्मा (रा.पु.से.), पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पुलिस  ईश्वर त्रिवेदी (रापुसे.) के पर्यवेक्षण में घटना की बारीकी से जांच करने पर पाया गया कि मृतक दिनांक 20/11/22 की रात्रि 6/30 से 7 बजे करीबन आरोपी देवकुमार के घर शराब पीने गया था तथा आरोपी की पत्नी से शराब मांग रहा था , इसी बात से आरोपी मृतक के गले को दबा दिया और टांगी की बेंट से सिर पर मारा जिससे मृतक की मृत्यु हो गई फिर अपने भाई आरोपी मनहरण और मनोज कि सहायता से साक्ष्य छिपाने की नियत से मृतक की शव को एक्सीडेंट का रूप देने के लिए आने घर के सामने स्थित रोड पर लाकर रख दिया । अपराध क्रमांक 385/22 धारा 302,201 ipc उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी पाली राजीव श्रीवास्तव , चौकी प्रभारी चैतमा सुरेश जोगी , प्रधान आरक्षक प्रकाश रजक , आरक्षक चमार सिंह, रमा शंकर भैना , सैनिक रवि पोर्ते की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

(1)देवकुमार उर्फ देवधर बिंझवार पिता दुकाल सिंह 34 साल साकिन बारी उमराव चौकी चैतमा

(2)मनहरण बिंझवार पिता दुकाल सिंह 42 साल साकिन बारीमराव

(3)मनोज बिंझवार पिता दुकाल सिंह 36 साल साकिन बारीउमराव


Share

Related posts

कलेक्टर ने भू-अर्जन के लंबित प्रकरणों को निराकरण के दिए निर्देश

namanchhattisgarh

क्षतिग्रस्त नहर में मरम्मत का कार्य जारी, नुकसान का किया जा रहा मूल्यांकन

namanchhattisgarh

छत्तीसगढ़ राज्य के सीमावर्ती राज्यों के पुलिस अधिकारियों की समन्वय बैठक हैदराबाद में सम्पन्न

namanchhattisgarh

Leave a Comment