16 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsअपराधछत्तीसगढ़

अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखकर बिकी करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार

Share

कोरबा | पुलिस अधीक्षक कोरबा  संतोष सिंह (भा.पु.से.), अति० पुलिस अधीक्षक   अभिषेक वर्मा (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक  कोरबा (रा.पु.से.)विश्व दीपक त्रिपाठी कोरबा के मार्गदर्शन पर थाना उरगा क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ, सट्टा पर कार्यवाही करने निर्देश पर थाना प्रभारी उरगा निरीक्षक सनत सोनवानी के नेतृत्व में लगातार पेट्रोलिंग कर कार्यवाही की जा रहीं है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 26.11.2022 को उरगा पुलिस टीम के द्वारा मुखबीर सूचना के आधार पर 03 अलग-अलग स्थानों पर रेड कार्यवाही किया गया। जिसमें (01) आरोपी राजेन्द्र कुमार यादव पिता राम यादव उम्र 32 वर्ष सा० ढोढातराई में शराब बिक्री कर रहा था जिसके कब्जे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब को बरामद कर जप्त किया गया। (02) आरोपी विमल कुमार मिरी पिता गेलेनंद मिरी उम्र 32 वर्ष सा० लालीमाटी में शराब बिक्री कर रहा था जिसके कब्जे से 09 लीटर कच्ची महुआ शराब को बरामद कर जप्त किया गया। (03) आरोपी लक्ष्मीनारायण खड़िया पिता सुखरूराम खड़िया उम्र 30 वर्ष सा० बरीडीह खड़िया मोहल्ला में कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा था जिसके कब्जे 16 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कर जप्त किया गया है। उक्त 03 आरोपियो का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपियों के खिलाफ तीन अलग-अलग अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सनत सोनवानी, प्र.आर. राकेश सिंह, नरेन्द्र कुमार लहरे, आर राजकुमार साहू, प्रदीप राठौर, कमल सिहं कवंर, कौशल प्रसाद महिलांगे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Share

Related posts

बरेठ समाज को मिली सामुदायिक भवन की सौगात, बड़ा नाला निर्माण कार्य सहित 01 करोड़ 56 लाख रू. के विकास कार्य का भूमिपूजन किया राजस्व मंत्री ने

namanchhattisgarh

रोजगार मेला: 41 पदों में भर्ती के लिए 15 सितम्बर को लगेगा मेला

namanchhattisgarh

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल के जिला स्तरीय खेल के दूसरे दिन के प्रतियोगिता में पहुंचे महापौर

namanchhattisgarh

Leave a Comment