June 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

स्वामी आत्मानंद स्कूल के नवप्रवेशी बच्चों का सम्मान किया महापौर ने

Share

कोरबा 13 जुलाई 2022 – महापौर श्री राजकिशेार प्रसाद ने आज स्वामी आत्मानंद स्कूल के नवप्रवेशी बच्चों का विद्यालय प्रांगण में पुष्पाहार पहनाकर स्वागत किया, उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई पाठ्य पुस्तकें बच्चों को प्रदान की। उन्होने गुरू पूर्णिमा के परम पावन अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों, गुरूजनों का अभिनंदन किया, उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।
नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र. 14 पम्प हाउस स्थित स्वामी आत्मानंद विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया था। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने आयोजन में अपनी विशेष उपस्थिति प्रदान करते हुए विद्यालय के नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत किया, उन्हें पुष्पाहार पहनाया, उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई पाठ्य पुस्तकें बच्चों को प्रदान किए। महापौर श्री प्रसाद ने आज गुरू पूर्णिमा के अवसर पर विद्यालय के अध्यापकों, गुरूजनों का अभिवादन करते हुए उन्हें गुरू पूर्णिमा की अपनी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। इस मौके पर महापौर श्री प्रसाद ने स्वामी आत्मानंद स्कूल की विभिन्न कक्षाओं एवं सम्पूर्ण विद्यालय परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, विद्यालय में बच्चों में अनुशासन एवं अध्ययन, अध्यापन के प्रति शिक्षकों की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए स्वामी आत्मानंद विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों व अध्ययन, अध्यापन कार्य को और अधिक उत्कृष्ट स्वरूप दिए जाने का आव्हान किया। इस मौके पर महापौर श्री प्रसाद ने बताया कि स्वामी आत्मानंद विद्यालय में स्टेजकवर शेड एवं किचन शेड निर्माण कार्य हेतु जिला खनिज न्यास मद से राशि की स्वीकृति की गई है तथा जल्द ही इनका निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। इस अवसर पर एल्डरमेन एस.मूर्ति, पूर्व पार्षद रामगोपाल यादव, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी संजय अग्रवाल, विद्यालय के प्राचार्य श्री लाण्डे के साथ ही स्कूल के अध्यापकगण व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


Share

Related posts

मत्स्य बीज उत्पादन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बना पांचवा बड़ा राज्य

namanchhattisgarh

काम नहीं करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने करें तैयारी: कलेक्टर

namanchhattisgarh

चंद्र भूषण सिंह चंद्रा आरआई से नायब तहसीलदार के पद पर हुए पदोन्नत तहसील कार्यालय बरपाली में श्री चंद्रा को किया गया पदस्थ

namanchhattisgarh

Leave a Comment