17.6 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

नियमितीकरण प्राधिकारी की बैठक संपन्न

Share

जांजगीर-चांपा 27 जून 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश की अध्यक्षता में जिला नियमितीकरण प्राधिकारी की बैठक जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य, सर्व एसडीएम, मुख्य नगर पालिका अधिकारी जांजगीर-नैला, मुख्य नगरपालिका अधिकारी शिवरीनारायण, सहायक संचालक नगर तथा ग्राम निवेश सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में नगर पालिका परिषद जांजगीर के 17, नगर पंचायत रहौद के 1, नगर तथा ग्राम निवेश के 2 प्रकरण में से 16 आवासीय प्रकरण तथा 4 गैर आवासीय प्रकरण कुल 20 प्रकरणों पर प्राधिकारी अधिकारी के समक्ष चर्चा हुई। प्रकरणों में कुल 80 लाख 82 हजार 691 रुपए शास्ति राशि अधिरोपित करते हुए प्रकरणों का निराकरण किया गया।उक्त जानकारी जनसंपर्क विभाग जांजगर चांपा के द्वारा दी गई


Share

Related posts

आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारियों के दस्तावेजों का सत्यापन 22 अगस्त तक

namanchhattisgarh

महापौर, कलेक्टर एवं आयुक्त ने की अपील, कोरोना वैक्सीन के सभी डोज आवश्यक, अनिवार्य रूप से लगवाएं वैक्सीन की सभी डोज

namanchhattisgarh

हाई स्कूल-हायर सेकेण्डरी ओपन परीक्षा में शामिल होेने आवेदन 30 जून तक आमंत्रित

namanchhattisgarh

Leave a Comment