17.6 C
New York
October 13, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की भर्ती हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी

Share

कोरबा 05 अक्टूबर 2023/जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिये अस्थाई रूप से हिन्दी एवं अंग्रेजी सी.बी.एस.ई. पैटर्न पर शाला संचालन हेतु मानदेय पर अतिथि शिक्षक टी.जी.टी. शिक्षकों के पदों की भर्ती हेतु आवेदन मंगाया गया था। समिति द्वारा प्राप्त आवेदनों का पूर्ण जांच कर विषयावार पात्र-अपात्र सूची तैयार की गई है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उक्त सूची कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा के सूचना पटल में अवलोकन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जारी पात्र-अपात्र सूची के संबंध में अभ्यर्थियों से 09 अक्टूबर 2023 तक दावा आपत्ति आमंत्रित किया गया है। अभ्यर्थी 09 अक्टूबर दोपहर 03 बजे तक निर्धारित प्रारूप में दावा आपत्ति कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात पात्र आवेदनों पर  किसी प्रकार का विचार नहीं किया जाएगा।
स. क्र. /620/


Share

Related posts

नेशनल लोक अदालत में निगम के कर बकाया संबंधित 53 प्रकरण हुए निराकृत

namanchhattisgarh

छत्तीसगढ़ को मलेरिया के मामलों में कमी के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया सम्मानित

namanchhattisgarh

19 जुलाई से 5 दिवसीय प्रारंभिक साक्षरता (ई.जी.एल.) पर कार्यशाला का किया जा रहा आयोजन

namanchhattisgarh

Leave a Comment