27.2 C
New York
July 29, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

ऑल द बेस्ट कहकर कलेक्टर-एसपी ने महिलाओं का किया उत्साहवर्धन : हरी झण्डी दिखाकर बसों को किया रवाना

Share

कोरबा 06 मई 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत कोरबा जिले के सभी मतदान केंद्रों के लिए बस के माध्यम से मतदान दल सुरक्षा कर्मियों के साथ रवाना होकर मतदान केंद्रों तक पहुंचने लगी है। कोरबा के आईटी कॉलेज में मतदान दलों को कलेक्टर श्री अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई तथा कटघोरा के शासकीय मुकुटधर कॉलेज में जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा ने ऑल द बेस्ट कहकर रवाना किया। कलेक्टर ने मतदान दलों को निर्वाचन के दायित्व को गंभीरता से करने की बात कहते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में महिलाओं को भागीदारी एवं जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दी। कलेक्टर एवं एसपी ने मतदान दलों के बसों को हरी झण्डी दिखाकर न सिर्फ रवाना किया अपितु बस में चढ़कर मतदान दलों को ऑल द बेस्ट कहकर उनका उत्साहवर्धन भी किया।
स क्र.142/


Share

Related posts

पेट्रोल चोरी कर बिक्री करते हुए 02 आरोपी गिरफ्तार

namanchhattisgarh

कटघोरा अपर कलेक्टर विजेंद्र पाटले ने किया पदभार ग्रहण

namanchhattisgarh

सुव्यवस्थित धान खरीदी व्यवस्था से किसान को मिला सुविधा और भरोसा

namanchhattisgarh

Leave a Comment